रुडकी, जनवरी 1 -- नगर निगम ने नए क्षेत्रों में व्यावसायिक कर लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसके लिए निगम ने व्यावसायिक सेल्फ असेसमेंट के प्रपत्र छपवा लिए हैं। जल्द ही यह प्रपत्र प्रतिष्ठानों को दिए जाएंगे। एक माह के भीतर प्रपत्र को भरवाने और जमा करवाने का काम पूरा किया जाना है। नगर निगम ने जियो मैपिंग के जरिए नए क्षेत्र का पूरा मैप तैयार किया है। इसके जरिए पुराने के साथ ही नए क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक भवनों का भी सर्वे किया गया है। नगर निगम इस साल से नए क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक भवनों पर संपत्तिकर वसूल करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम सभी व्यावसायिक भवनों का सेल्फ असेसमेंट करा रहा है। इसके चलते नगर निगम ने सेल्फ असेसमेंट के प्रपत्र छवपा लिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.