मुंगेर, दिसम्बर 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं मुंगेर प्रमंडल के रूप में डा. राजेश कुमार ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। प्रभारी आरएडी डा.राम प्रवेश प्रसाद ने उन्हें पदभार सौंपा। मौके पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा, प्रधान क्लर्क ज्ञानशंकर पासवान मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात आरएडी ने बताया कि प्रमंडल के अधीन पड़ने वाले सभी 6 जिलों में संचालित स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों को शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाएगा। फैमिली प्लानिंग में लक्ष्य की पूर्ति करने कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सुस्त पड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुचारू कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं खासकर एनीमिक गर्भवती महिलाओ...