बोकारो, अगस्त 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए क्वालिटी सर्किल जागरूकता व इससे सम्बंधित अवधारणा के लिए क्वालिटी सर्कल टूल्स पर एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की ओर से मानव संसाधन के ज्ञानार्जन व विकास केंद्र के मेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएसएल के वर्क्स और नॉन-वर्क्स डिवीजन के 50 प्रतिभागियों ने में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस)अमरेश सिन्हा ने किया। उन्होंने क्यूसी टूल्स और टेक्निक्स के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की व बताया किस प्रकार से रोजमर्रा की जिंदगी में इसे अपना कर कार्य दक्षता, समस्या-समाधान और कार्यों और प्रक्रियाओं की समग्र गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.