नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, व.सं.। भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नितिन नवीन के नाम की प्रस्तावना का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल के साथ नामांकन पत्र भरा। सचदेवा ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का नामांकन अध्यक्ष पद के लिए भरा गया है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के साथ पार्टी चुनाव जीत व जन सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...