सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज के तहत भवानीगज थाना क्षेत्र के बढनीचाफा में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और लड़कियों को गुड-टच/बैड-टच, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो के बारे में बताया गया। इस दौरान महिलाओं में पम्पलेट का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक शिव प्रकाश शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं सुरक्षा स्वालंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। लड़कियों को उनके अधिकार,आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरो का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। कांस्टेबल किरन यादव ने नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, याताय...