सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- ककरहवा। नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा में छात्र एवं छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव व नए कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने को कहा गया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखे हैं। उसपर डायल कर तत्काल मदद ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पुलिस हमेशा साथ है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य विद्या शंकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.