अमरोहा, नवम्बर 2 -- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सभागार में एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। विवेचकों, उपनिरीक्षकों व अन्य पुलिसकर्मियों को नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं उनके व्यवहारिक उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। शून्य एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया, समयबद्ध न्याय प्रणाली, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधान, फोरेंसिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग तथा पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में समझाया। साथ ही अपराध की रोकथाम, विवेचना की पारदर्शिता तथा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तीव्र और जनसुलभ बनाने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीओ लाइन अभिषेक यादव, सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी व दीनदयाल गुप्ता आदि वक्ताओं ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.