कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में बुधवार को एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हाल ही में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को आयुष्मान भारत सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सेवाओं की कार्यप्रणाली, उनकी पहुँच, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। नैतिक मूल्यों और पेशेवर आचरण के महत्व पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों का स्वागत किया और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.