लखनऊ, दिसम्बर 12 -- वर्टिकल व्यवस्था के तहत झटपट पोर्टल पर बिजली का नया कनेक्शन जारी करने के लिए अधिगासी अभियंता (तकनीकी) और अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) और अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यवस्था के तहत झटपट पोर्टल के माध्यम से जो आवेदन अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को प्राप्त होता है और उसमें टीएफआर के समय यदि 33 केवी/11 केवी/एसटी लाइन का निर्माण अथवा स्थापित परिवर्तक की क्षमता वृद्धि/नया परिवर्तक के निर्माण की आवश्यकता होती है तो वह अधिशासी अभियंता (तकनीकी) को पत्र, ई-मेल या फोन के जरिए सूचित करेंगे। 33केवी लाइन का निर्माण, नए ट्रांसफार्मर की स्थापना या क्षमता वृद्धि को लेकर अधिशासी अभियंता (तकनीकी) का दायित्व होगा कि वह उसके एस्टीमेट को संबंधित अधिशासी अभिय...