रांची, दिसम्बर 5 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन, हुटुप में शुक्रवार को बीएड सत्र 2024-26 और 2025-27 के नए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत और परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नए छात्रों को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान होनेवाली सभी तरह की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा, डॉ रश्मि रति, डॉ बजरंगी मंडल और डॉ परमिंदर कौर शामिल हुए। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नए और पुराने छात्रों को संस्थान की दृष्टि मिशन और संस्कृति से परिचित कराया गया। बीएड पाठ्यक्रम, और मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। पढ़ाई के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सह-...