बगहा, जनवरी 15 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज के नए एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम श्री गोविंदा ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों में सरकारी योजनाओं को ससमय क्रियान्वित कराना एवं शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...