मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर प्रसं। नए एसएसपी कांतेश मिश्रा ने रविवार को मोतीझील स्थित पुलिस कार्यालय में चार्ज संभाल लिया है। स्थानांतरित हो चुके आईपीएस अधिकारी सुशील कुमार ने उन्हें विधिवत चार्ज सौंपा। एसएसपी सुशील कुमार अब गयाजी जिले का चार्ज संभालेंगे। 2015 बैच के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने मुजफ्फरपुर जिले में ही प्रशिक्षण अवधि गुजारी थी। वह मनियारी में थानेदार भी रह चुके हैं। मुजफ्फरपुर जिला में अपराध नियंत्रण उनके लिए चुनौती होगी। पद संभालने के बाद उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग, शराब माफियाओं पर अंकुश, लंबित मामलों में जांच व कार्रवाई और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। एसएसपी ने कहा कि साइबर अपराध पुलिस के लिए अभी सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस मामले में कई...