गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद। राजनगर स्थित डीपीएस में सोमवार को करियर काउंसलिंग कार्यक्रम लक्ष्य का आयोजन किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा 10 के छात्रों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और आकांक्षाओं के अनुसार सही करियर पथ चुनने को लेकर मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचयात्मक सत्र से हुई, जिसमें अभिभावकों को छात्रों की क्षमताओं को परखने के लिए असेसमेंट, एप्टीट्यूड टेस्ट तथा अकादमिक प्रदर्शन की समीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद विशेषज्ञों ने अभिभावकों को पारंपरिक और नए उभरते करियर विकल्पों के बारे में बताया। वहीं, छात्रों ने भी अपने भविष्य को लेकर उत्साह और जिज्ञासा व्यक्त करते हुए सवाल किए। प्रधानाचार्या प्रिया वाधवा ने अभिभावकों को छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...