सासाराम, फरवरी 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। शिवसागर रोड रेलवे स्टेशन पर पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम को नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से अपग्रेड किया गया है। जिसके बाद डीडीयू-गया रेल ट्रैक के इस क्षेत्र अत्याधुनिक सिग्नल उपकरणों से युक्त नए सिस्टम में रूट्स की संख्या बढ़ गई है। डीडीयू के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा बताया गया कि शिवसागर रोड रेलवे स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से रूट्स की संख्या लगभग दुगनी 32 से बढ़कर 70 हो गई है। आधुनिक सिग्नलिंग पद्धति शुरू हो जाने से रूट्स तेजी से और सुरक्षित तरीके से सेट होते हैं। जिससे ट्रेनों की गतिविधियां पूरी तरह सुरक्षित हो गई हैं। हर ट्रेन ऑपरेशन रीयल-टाइम मॉनिटर हो रही है। अब इस रूट पर कम समय में ज्यादा ट्रेनों का आवागमन संभव हो पाएगा। अब ज्यादा ट्रेनें आसानी से...