लखनऊ, दिसम्बर 10 -- -डिजिटल प्रचार-प्रसार के जरिए तकनीकी शिक्षा से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की तैयारी लखनऊ, विशेष संवाददाता अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा नरेंद्र भूषण ने निर्देश दिए हैं कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा तैयार की गई प्रस्तुति को प्रदेश के सभी जनपदों में बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित हों। डिजिटल माध्यमों, विशेषकर ऑडियो-विजुअल प्रचार सामग्री के उपयोग को बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाए। साथ ही इंडस्ट्री ओरिएंटेड डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। लखनऊ में बुधवार को 'पॉलीटेक्निक चलो अभियान-2026' के सफल क्रियान्वयन के संबंध में एसीएस प्राविधिक शिक्षा नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीएस ने निर्देश दिया कि पॉलीटेक्निक चलो अभियान-...