नोएडा, जनवरी 15 -- स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर ने मास्टर प्लान की समीक्षा की पर्यावारण के अनुकूल उद्योग लगाने के सुझाव दिए ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नए आगरा में स्थानीय उद्योगों और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) ने नए आगरा के मास्टर प्लान की समीक्षा की है। ताजमहल के चलते संरक्षित क्षेत्र होने से पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों पर जोर देने, यातायात और हरित क्षेत्र के बारे में सुझाव दिए हैं। एसपीए सुझावों के साथ मास्टर प्लान यमुना प्राधिकरण को भेज दिया है। अब इन पर चर्चा के बाद मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लगेगी। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार वर्तमान में आगरा कम पूंजी से चलने वाले और ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों की मजबूत आधारशिला है। इस ...