पटना, दिसम्बर 2 -- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आठ अधिकारियों ने मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का परिभ्रमण किया। इन अधिकारियों को निगरानी ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया। ब्यूरो के डीआईजी नवीन चंद्र झा और मृत्युंजय कुमार चौधरी ने भी पुलिस पदाधिकारियों को ब्यूरो के कार्यकलाप बताए। मौके पर सभी नये आईपीएस अधिकारियों ने स्वच्छ एवं भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन के लिए लगातार सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...