नई दिल्ली, मार्च 17 -- IPL 2025: आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने से पहले सभी टीमों के कप्तानों की मीटिंग होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मीटिंग 20 मार्च को मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में होगी। इस बैठक में आईपीएल टीमों के कप्तानों के अलावा फ्रेंचाइजियों के मैनेजर भी शामिल होंगे। आईपीएल के नए सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। भेजी गई ई-मेलइसको लेकर बीसीसीआई/आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा सभी फ्रेंचाइजियों को ई-मेल भेजी गई है। क्रिकबज के मुताबिक यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चलेगी। इस दौरान टीमों को आगामी सीजन के लिए हुए बदलावों और नई चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस ब्रीफिंग के बाद ताज होटल में स्पांसर एक्टिविटीज भी होंगी। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम चार घंटे तक चलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.