सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरौलिया गावं में महिलाओं व लड़कियों को जागरूक कर खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी। साथ ही नए अपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के अलावा नए कानून व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान करम हुसैन, एसआई राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, पवन मौर्य, उर्मिला देवी, शोभा भारती, अंबिका आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.