नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। राज्य सरकार ने बजट में अग्निशमन केंद्रों के भवन निर्माण के लिए दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे जिले की सुरक्षा और आपात स्थिति त्वरित राहत मिलेगी सरकार ने बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नए अग्निशमन केंद्रों को पूरी तरह चालू करने के लिए 190 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया है। बजट भले ही प्रदेश स्तर पर जारी हुआ हो पर इस निर्णय का सीधा लाभ औद्योगिक और हाईराइज इमारतों वाले शहरों खासकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिलने की उम्मीद है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक शहर होने के बावजूद जिले में अग्निशमन संबंधी सुरक्षा के इंतजाम अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.