बुलंदशहर, जनवरी 1 -- जनपद में आतंक फैलाकर लूटपाट जैसी घटनाओं को कारित करने वाले 5 बदमाशों के खिलाफ पहासू पुलिस ने उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 15 फरवरी 25 को पहासू क्षेत्र में भैयापुर बम्बे के पास नदीम पुत्र बाबू कुरेशी के साथ 14 लाख कार की चाबी तथा 2 मोबाइल लूटने की वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों के खिलाफ जनपद के अन्य थानों में भी लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह के सरगना आमिर पुत्र हबीब,निवासी मोह0 शेखवाड़ा सिकंदराबाद के साथ मोअज़्ज़म,पुत्र जाहिद,निवासी अनूपशहर, जुबैर पुत्र यूसुफ निवासी बुलंदशहर असलम पुत्र यूनुस निवासी पहासू तथा कलाम पुत्र सद्दीक निवासी शिकारपुर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...