लातेहार, दिसम्बर 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कई जविप्र दुकानों में नई 4-जी ई पॉश मशीन का मंगलवार को सर्वर डाउन हो गया। मशीन काफी धीमी गति से चलने से राशन वितरण प्रभावित हो गया है। डीलरों और कार्डधारियों को काफी परेशानी हो रही हैं। डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, मुरारी प्रसाद, शिव कुमार आदि डीलरों ने बताया कि मशीन का सर्वर डाउन रहने से ठीक ढंग से नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। कभी-कभी मशीन ठीक-ठाक चलती है, तब राशन वितरण तेज गति से होता है। दिन में ज्यादा दिक्कत होती है। पूर्व में पुरानी मशीन एक मिनट में खुल जाता था और काम करने लगता था, लेकिन नई ई-पॉश मशीन के खुलने में लगभग 10 से 15 मिनट लग जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...