वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेनियाबाग-नई सड़क मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के पास इकट्ठे कचरे के ढेर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी वजह से हाईटेंशन केबल जलकर रखा हो गया। इस दौरान पांच तक आपूर्ति बाधित रही। फायर बिग्रेड के जवानों ने आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेनियाबाग-नई सड़क मार्ग पर दालमंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर 400 केडब्ल्यूएच का ट्रांसफार्मर लगा है। दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आसपास जमा कूड़े में आग लग गई। कुछ मिनटों में लपटें केबल तक पहुंच गईं। केबल धूं-धूकर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना बेनियाबाग उपकेंद्र और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस बीच एसडीओ अनिल भी अपने स्टाफ को साथ लेकर पहुंच गए थे। आग बुझाने के बाद केबल मरम्मत का का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.