चतरा, दिसम्बर 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पीतीज कलाली चौक से बीती रात एक नई महेंद्रा स्कॉर्पियो चोरी की घटना हुई है। यह स्कॉर्पियों प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख गुड़िया देवी के पुत्र विक्की कुमार यादव का है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो घर के पास ही खड़ी थी, लेकिन सुबह उठने पर गाड़ी गायब मिली। महज 4 दिन पहले खरीदी गई थी यह नई स्कॉर्पियो की चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक सीसीटीवी कैमरे की नजर में रात 2 बजकर 11 मिनट पर एक स्कॉर्पियो घटनास्थल पर आयी। इसके 2 बजकर 43 मिनट पर दोनो स्कॉर्पियो वापस बाहर निकली है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाना में मामला दर्ज नही हो पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.