नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी16ईडब्ल्यू जारी हो गई है। लोग सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी। इसके बाद नंबरों की ऑनलाइन बोली लगेगी। तीन दिन बोली के बाद चौथे दिन शाम छह बजे नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद बचने वाले नंबरों की नीलामी के लिए फिर से पंजीकरण और बोली की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। वहीं, सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.