लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- 39वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी मिर्चिया वं हंसनगर की नई लोकेशन पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नई सीमा चौकी की स्थापना से क्षेत्र में सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कार्मिकों के कार्य संचालन में सुविधा तथा स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा एवं समन्वय को मजबूती मिलने की अपेक्षा है। इस अवसर पर विजयेन्द्र कुमार, उप-कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...