बुलंदशहर, जनवरी 8 -- डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला सहकारी विकास समिति बैठक में नई सहकारी समितियों के तेजी से गठन के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहकारिता विभाग द्वारा नई समितियों के गठन और उन्हें मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जिले में 64 नई समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद जिले में कुल सरकारी समितियों की संख्या बढ़कर 214 हो जाएगी। डीएम श्रुति ने विभागीय अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि नई समितियों के गठन का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। नई निबंधित समितियों को दो लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्होंने एफपीओ के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जो समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.