गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- गाजियाबाद। जिले में सर्किल रेट की नई दर अगले सप्ताह लागू हो सकती हैं। जिला प्रशासन ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उम्मीद है कि शासन से अनुमति मिलते ही अगले सप्ताह सर्किल रेट की नई दर लागू कर दी जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई दरों में 10 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। यह वृद्धि आवासीय, वाणिज्यिक और कृषि भूमि सहित तीनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। बढ़े हुए सर्किल रेट से सरकार को राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं संपत्ति खरीदने वालों को स्टांप शुल्क में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी। हरनंदीपुरम के मामले में फंसा है पेच जिला प्रशासन के अनुसार, हरनंदीपुरम क्षेत्र में कुछ खसरा नंबरों के सर्किल रेट को लेकर विवाद बना हुआ है। इन खसरा नंबरों पर दरें नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.