सीवान, दिसम्बर 2 -- बिहार में नई सरकार की पुलिस को सीवान के लुटेरे चुनौती दे रहे हैं। 6 दिन के भीतर लूट की दो बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार को बसंतपुर थाने के खोरीपाकड़ बाजार में ज्वेलरी शॉप से बदमाशों ने 18-20 लाख के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि बदमाश 6 बाइकों पर सवार होकर आए थे। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि लूट कितने की हुई, इस पर अभी तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक बदमाश 20 लाख तक के गहने लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। इससे पहले रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.