लखनऊ, फरवरी 24 -- शहर के लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र में विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। एक समारोह में मंगलवार को उत्तर विधान सभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने दो मुख्य सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया, जिनकी कुल लागत लगभग Rs.2 करोड़ है। सुबह 09:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रमों के दौरान डॉ. नीरज बोरा ने सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक और द्वारकापुरी में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य एवं फैजुल्लागंज प्रथम (वार्ड नं-48) के अंतर्गत बेरी होटल से मुर्गी फार्म तक सीतापुर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए आधुनिक नाली निर्माण और आवागमन को ...