अलीगढ़, फरवरी 6 -- जाम का झाम अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। एक तरफ सड़कों पर अवैध पार्किंग बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने नई सड़क पर पार्किंग बनाना शुरु कर दिया है। अस्पताल की एंबुलेंस के साथ अन्य वाहन पार्किंग की तरह सड़क पर खड़े रहते हैं। गुरुवार को किशनपुर से शुरु हुआ जाम लाल मंदिर के आगे तक पहुंच गया। लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हुए कॉलोनियों में वाहन घुमा दिए। इसके चलते कॉलोनियों के रास्ते भी बाधित होने लगे। क्वार्सी से मीनाक्षी पुल की दिशा में सड़क के बड़े हिस्से पर नई सड़क का निर्माण हो चुका है। बीच-बीच में कुछ हिस्सों को बंद किया गया है, जिससे की वाहनों के आवागमन से सड़क खराब न हो। लेकिन इसके बाद भी जहां-जहां सड़क निर्मा...