पीलीभीत, फरवरी 22 -- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने वार्ड तीन के मोहल्ला मोहम्मद फारूक में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर सड़क का शुभारंभ किया गया। पालिका द्वारा कराए गए इस निर्माण कार्य में मोहम्मद अहमद के मकान से रामपाल के मकान तक सड़क का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर आभार जताया। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यों से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। इस दौरान सभासद शबनम, विकास बाबू, अमित बाल्मीकि, सुजीत शर्मा, सभासद साकेत सक्सेना, निजाकत अली कादरी, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, विपिन राजू फौजी, राशिद हुसैन, इकबाल हजरत, अनस अंसारी, मोहम्म...