जौनपुर, फरवरी 20 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई में शुक्रवार को स्पेस एजुकेशन इन द न्यू एजुकेशन पॉलिसी विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के प्रदेश समन्वयक डॉ. प्रभांशु कुमार तथा गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने सरस्वती प्रतिमा के दीप जलाकर की। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. प्रभांशु कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में अंतरिक्ष विज्ञान का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को इस क्षेत्र की जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत का लक्ष्य आने वाले लगभग 40 वर्षों में अंतरिक्ष में मानव बसाने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को देश की वैज्ञानिक प्रगति का उदाहरण बताते हुए कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.