मेरठ, दिसम्बर 5 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में कनोहर लाल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. विनीत गुप्ता रही। उन्होंने कहा भारतीय शिक्षा प्रणाली देश के समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृति के प्रमाण के रूप में खड़ी है। इसकी जड़े भारतीय ज्ञान प्रणालियों में गहराई से निहित होने के कारण यह सदियों से विकसित होकर दुनिया की सबसे प्राचीनतम शिक्षा प्रणालियों में से एक है। नई शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक समावेशी और रोजगार उन्मुख बनाना है। उन्होंने कहा स्किल डेवलपमेंट कोर्स छात्राओं क...