गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता महराजगंज के घुघली रेलवे स्टेशन के समीप बनने वाली नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह 1.3 किमी लंबाई में वाई कनेक्शन आकार की होगी। इसके बनने से गोरखपुर और बिहार की ओर से ट्रेनों को आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा की तरफ सीधे ले जाना आसान हो जाएगा। ट्रेन के इंजन को शंटिंग कर घुमाना नहीं पड़ेगा और करीब आधे घंटे समय की बचत होगी। आनंदनगर-महाराजगंज-घुघली (52.7 किमी) नई रेल लाइन बनाने का काम चल रहा है। रेल प्रशासन के प्रस्ताव के मुताबिक, घुघली स्टेशन के 1.3 किमी पहले से वाई कनेक्शन आकार की रेल लाइन बिछेगी जो आनंदनगर रूट पर जाकर मिलेगी। इससे गोरखपुर से जाने वाली ट्रेन सीधे चली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.