आगरा, दिसम्बर 17 -- नए श्रम संहिताओं को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आगरा कार्यालय में क्षेत्रीय आयुक्त इंद्रनील घोष ने बुधवार को निर्देश दिए प्रधानमंत्री-विकसित भारत रोजगार योजना के नियोक्ता अपने प्रतिष्ठान के रजिस्टर करवाएं। नए पात्र कर्मचारियों को भर्ती करने पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। पहली बार भर्ती होने वाले कर्मचारियों को 15 हजार तक का लाभ और नियोक्ताओं को 2 से 4 साल तक प्रतिमाह 3 हजार तक का लाभ दिया जाता है। भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा। कर्मचारी नामांकन अभियान-2025 (ईईसी-2025) की भी शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 1 नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उन्होंने नियोक्ताओं से अपील की पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...