रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- किच्छा। विजयादशमी का मेला देखने गये युवक की नई मंडी गेट से बाइक चोरी हो गयी। बाइक स्वामी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सत्य प्रकाश राठौर पुत्र डोरी लाल निवासी सोनेरा आजादनगर वार्ड 2 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती दो अक्टूबर सांय साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर नई मंडी में विजयादशमी का मेला देखने गया था। उसने अपनी बाइक मंडी गेट के निकट खड़ी की थी। मेला देखकर वापस आने पर उसने देखा कि बाइक वहां नहीं थी। सत्य प्रकाश ने आरोप लगाया कि चोरों ने उसकी बाइक को चुरा लिया। सत्यप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...