प्रयागराज, फरवरी 15 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी), प्रवक्ता (पीजीटी) एवं महविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने शनिवार को महापंचायत की। छात्रों का कहना है कि बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश व झारखंड में डोमिसाइल प्रक्रिया लागू है। लिहाजा उत्तर प्रदेश की भर्तियों में भी यह लागू की जाए ताकि यूपी के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। अध्यक्षता प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने की। महापंचायत में अभिनव मिश्रा, नेहा सिंह, श्वेता शुक्ला, रितेश कुमार गुप्ता, सचिन शुक्ला, नीरज मिश्रा, रजनी मिश्रा, विशाल सिंह, संदीप याद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.