ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अप्रैल 14 -- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सेक्टर-21 स्थित नई फिल्म सिटी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पब्लिक रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की तैयारी है। पहले चरण में इसके लिए सिर्फ 14.6 किलोमीटर का ट्रैक बनेगा, यह ट्रैक एलिवेटेड होगा या सतह पर बनेगा इसका फैसला डीपीआर पर शासन की मुहर लगने के बाद होगा। फिलहाल सीमेंस कंपनी ने फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म सिटी से एयरपोर्ट की सीधी और आसान कनेक्टिविटी के लिए 14.6 किलोमीटर के नए रूट पर पहले पॉड टैक्सी चलाने का प्लान था, लेकिन ग्लोबल टेंडर निकाले जाने के बाद भी इस परियोजना में मानकों के अनुसार कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक बनने वाले 72.4 किलोमीटर लंबे एलिवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.