नोएडा, मार्च 7 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के शिलान्यास के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छह अप्रैल को उनका समय देने का अनुरोध किया है। यदि मुख्यमंत्री की तरफ से उनका आमंत्रण स्वीकार किया जाता है तो अप्रैल के पहले सप्ताह में नींव रखे जाने की संभावना है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नई फिल्म सिटी एक हजार एकड़ में प्रस्तावित है, लेकिन प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाएगा। पहले चरण के तहत बोनी कपूर की बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप को जमीन का भौतिक कब्जा सौंपा जा चुका है। साथ ही, प्राधिकरण ने लेआउट मास्टर प्लान (भू उपयोग) को भी मंजूरी दे दी है। फिल्म सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.