आगरा, मई 30 -- नवीन पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड हुई। इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई। साथ ही टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने नवीन पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया। परेड का निरीक्षण कर पुलिकर्मियों से परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई। साथ ही पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए संपूर्ण ड्रिल की कार्रवाई कराई गई। एसपी ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, यूपी-112 पीआरवी, भोजनालय, बैरिक का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि का निरीक्षण कर उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख, कुशल संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.