हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग में आठ जनवरी को नशामुक्त भारत अभियान पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनएसएस के तहत संचालित कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता जिला विधिक प्राधिकार सेवा हजारीबाग के सचिव गौरव खुराना ने कहा कि नई पीढ़ी को नशे से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। मौके पर अधिवक्ता गौरव सहाय ने विस्तार से नशा, नशापान और उससे बढ़ते अपराध पर बातें रखीं। इससे पूर्व प्रशिक्षुओं के बीच नशा उन्मूलन से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा के अध्यक्ष रंजीत कुमार गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत करेंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्या डॉ बसुंधरा कुमारी ने अतिथियों...