बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- नई पहल : 200 छात्रों ने बनाऐ 75 हजार सीड बॉल जेठियन वैली में 40 छात्रों ने खुद बिखेरे सीड बॉल राजगीर वन संरक्षण की अनूठी पहल, छात्रों को पढ़ाया पर्यावरण का पाठ फोटो : जेठियन वैली : राजगीर के जेठियन वैली में शनिवार को सीड बॉल बिखेरने आए छात्र। राजगीर, निज प्रतिनिधि। नालंदा जिले के सात सरकारी मध्य विद्यालयों की 200 छात्र-छात्राओं ने महज दो हफ्तों में 75 हजार सीड बॉल तैयार किया। राजगीर वन संरक्षण की यह अनूठी पहल इन छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। शनिवार को जेठियन वैली में जाकर 40 छात्रों ने खुद इन सीड बॉल को जंगलों में बिखेरा। इन छात्रों ने सीड बॉल तैयार कर एक स्थानीय जलवायु आंदोलन को जन्म दिया है। इस नवाचार की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी, जब एक स्कूल के बच्चों ने 12 हजार सीड बॉल बनाकर प्रयोगात्मक तौर पर...