लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। आम लोगों, किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए शासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व किसान दिवस आयोजन का समय हर महीने निर्धारित किया है। इसी तर्ज पर अब खीरी जिले के सीडीओ अभिषेक कुमार ने नई पहल करते हुए कर्मचारी दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर महीने की 15 तारीख तय की है। इस दिन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। कर्मचारी दिवस में सभी विभागों के अधिकारी व एकाउंट के अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में पहली बार खीरी जिले में कर्मचारी दिवस आयोजित होने जा रहा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने आम लोगों की शिकायतें सुनने के लिए दिन निर्धारित हैं, लेकिन आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की खुद की समस्याओं का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.