अमरोहा, फरवरी 1 -- आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए गुरुवार को थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सहयोग मांगा। सीओ अंजली कटारिया ने प्रभारी निरीक्षक व सर्किल दरोगा को शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि आगामी रविदास जयंती, शबे रात व महाशिवरात्रि के त्योहार सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए। वहीं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने की लोगों से अपील की। इस दौरान व्यापारी डा.राजीव शुक्ला, सभासद पति देवेश शर्मा, अशोक कुमार दिले, अरविंद यादव, बृजेश, अरकान, कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.