नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सराय रोहिल्ला से तीन दर्जन गाड़ियां बिजवासन की जाएंगी स्थानांतरित नई दिल्ली अमित झा स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग पांच दर्जन गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। यह गाड़ियां, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, तुकलकाबाद जंक्शन, सब्जी मंडी, आनंद विहार, गाजियाबाद एवं बिजवासन स्टेशन पर भेजी जाएंगी। वहीं सराय रोहिल्ला से चलने वाली अधिकांश गाड़ियों को बिजवासन स्थानांतरित किया जाएगा। इससे स्टेशन पर भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी और पुनर्विकास कार्य आसानी से हो सकेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की दिशा से पुनर्विकास का कार्य शुरु हो चुका है। आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) द्वारा इसे तेजी से किया जा रहा है ताकि तय समय के भीत...