नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 10 अन्य लोग घायल भी हो गए। इस बात की जानकारी LNJP अस्पताल के चीफ केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर ने दी। यह भगदड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14, 15 और 16 पर भारी भीड़ उमड़ने के चलते मची थी। इस दौरान दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई, साथ ही कई लोग बेहोश और जख्मी भी हो गए। बताया जा रहा है कि महाकुंभ में जाने वाली तीन ट्रेनों के यात्री एक ही समय पर प्लेटफॉर्म पर जमा थे, ऐसे में हजारों लोगों की भीड़ होने से लोगों का दम घुटने लगा और भगदड़ जैसे हालात बन गए। उधर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि नई दिल्ली स्टेशन पर हालात फिलहाल काबू में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'नई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.