मेरठ, जून 13 -- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के पटरी से उतरने पर रेल यातायात बाधित रहा। नई दिल्ली स्टेशन से वाया मेरठ जाने वाली तीन ट्रेनें भी डेढ़ घंटे से लेकर सात घंटे देरी से पहुंची। इसमें जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से रात करीब 9 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं जालंधर जाने वाली सुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस 7 घंटे और रेवाड़ी से मेरठ कैंट स्टेशन आने वाली शटल 4 घंटे देरी से रात करीब 11 बजे पहुंची। वहीं सुबह जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिटी स्टेशन अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने का असर ट्रेनों के समय पर पड़ा। शालीमार एक्सप्रेस के साथ ही रेवाड़ी मेरठ कैंट शटल और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.