नई दिल्ली, फरवरी 16 -- शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ की की स्थिति बन गई। इस हदासे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, पांच बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। आपको बता दें कि यह घटना रात लगभग 9 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। हजारों महाकुंभ श्रद्धालु अपनी यात्रा के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद यात्रियों में घबराहट होने लगी। सूत्रों के अनुसार, अचानक मची अफरा-तफरी के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें तुरंत LNJP अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिखाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.