नई दिल्ली, मार्च 4 -- फरवरी माह में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद दिल्ली डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह का मंगलवार को तबादला कर दिया गया। इसे लेकर मंगलवार को आदेश जारी हुए। उनकी जगह पुष्पेष आर त्रिपाठी को दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया है। सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल डीआरएम नियुक्त किया गया था। सुखविंदर सिंह का दो साल का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त हो रहा था। रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे जोन से पुष्पेश आर त्रिपाठी सुखविंदर सिंह की जगह लेंगे। हालांकि, आदेश में सिंह की नई पोस्टिंग के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है। दिल्ली के डीआरएम को हटाने के आदेश की प्रमुख वजह बीते दिनों हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.